नशा से मुक्ति दिवस पर शराब सेवन नहीं करने का लिया शपथ
पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के सभी कार्यालयों एवं सरकारी विद्यालयो में नशामुक्ति दिवस मनाया गया ।इस अवसर बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में नशामुक्ति के लिए शपथग्रहण कराया।जिसमें प्रखण्ड कार्यालय ,अंचल कार्यालय, उप-स्वास्थ्य केन्द्र तथा बाल विकास परियोजना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए ।इसके अलावे उत्क्रमित मध्य विद्यालय-भोरहाॅ,मध्य विद्यालय-रामपुररूद्र, मध्य विद्यालय-रसौली, मध्य विद्यालय-सतजोड़ा तथा मध्य विद्यालय-धनौती सहित दर्जनों विद्यालयों के शिक्षकों एवं बच्चों ने प्रभात फेरी निकाला।इस दौरान बच्चे कई नारे लगा रहे थे जिसमें “अब शराब नही पीना है ,पूरा जीवन जीना है”,”तुम पिओगे दारू ,बच्चा लगाएगा झाड़ू”,”शराब पीकर जाओगे,घर नही पहुंच पाओगे “,बिहार की महिला करे पुकार, शराब मुक्त हो मेरा बिहार”।इसके पहले विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने शपथ लिया कि ना नशा करेंगे ,ना करने देगें ।