छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव निवासी किशोर कुमार सिंह को रंगदारी नही देने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया है।जिसको लेकर तीन अज्ञात सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें सरेया रत्नाकर गांव निवासी मिथलेश राय,रामबाबू राय व कुणाल राय सहित तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़ित युवक अपने मोटरसाइकिल से प्रगति चौक से सब्जी खरीद कर अपने घर जा रहा था कि सरेया रत्नाकर नहर के पास उक्त सभी लोग पहले से मौजूद थे।मुझे घेर कर मिथलेश राय मेरे कमर में काटा सटा दिए और सभी बोले गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।एवं बोले कि इस गांव में रहना है तो प्रत्येक महीने दो हजार रुपये रंगदारी में देना पड़ेगा।नही देने पर जान से मार देंगे।वही कुणाल राय हमारे पॉकेट से पन्द्रह सौ रुपये निकाल लिए।तभी पीछे से एक गाड़ी आ रही थी जिसका आवाज सुनकर उक्त अभी लोग तीन बाईक पर सवार होकर भाग गए।