दो मोटरचोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पानापुर (सारण)बुधवार को रात्रि गश्त के दौरान स्थानीय प्रशासन ने दो मोटर चोर को गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस सतजोड़ा गश्ती के क्रम में भ्रमण कर रही थी।इसी बीच उनकी नजर मोटर चोरी कर रहे दो युवकों पर पड़ी।पूछताछ के बाद दोनो ने यह कबूल किया की उनका घर बिजौली है।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि गिरफ्तार बबलू राम तथा पप्पू कुमार को गुरूवार को जेल भेज दिया गया।