• घायल युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी शुभान मियां के पुत्र 40 वर्षीय मोहम्मद मोईन के रूप में की गई है


बनियापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के हंसराजपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर होली के दिन मंगलवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए पुलिस नै सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी शुभान मियां के पुत्र 40 वर्षीय मोहम्मद मोईन के रूप में की गई है। घायल की स्थिति गंभीर रहने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। घटना के कारणों तथा चाकू मारने वालों के बारे में अब तक पता नहीं चला है । इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने चाकू लगने से घायल युवक के अचेत रहने के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं।घायल युवक को पीएमसीएच पटना ले जाया जा रहा है।