अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त

पानापुर (सारण)बुधवार की रात स्थानीय प्रशासन ने
तरैया पानापुर मार्ग के फकुली गाँव से भारी मात्रा में शराब लदे एक ट्रक को पकड़ा है।पुलिस को सूचना मिली थी कि फकुली गाँव के पास एक ट्रक खड़ा है जो संदिग्ध लग रहा है।सूचना मिलते हीं स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुँचकर ट्रक की तलाशी ली।जिसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया।पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया तथा मौके उपस्थित ड्राईवर तथा एक गाँव के युवक को गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। तत्काल स्थानीय प्रशासन ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है।