दो ट्रक मेंं जोरदार टक्कर, एक ड्राइवर की मौत

मशरक (सारण) : मशरक -सीवान मुख्य पथ एसएच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बेगछपरा चन्देश्वर मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह 9 बजे के करीब दो ट्रक की टक्कर में एक बालू लोड ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

गंभीर रूप से जख्मी चालक अवतार नगर थाना क्षेत्र के धारापुर गांव निवासी ललन राय की मौत ईलाज के दौरान मशरक पीएचसी में हो गई।जबकि गंभीर रूप से जख्मी खलासी दरियापुर थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव निवासी सतेंद्र यादव की मौत ईलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में दरियापुर के पास हो गयी।

घटना उस वक्त हुई जब दोनों ट्रक एक ही दिशा में सिवान की तरफ जा रही थी।इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही बालू लोड ट्रक अगले ट्रक से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।जोरदार टक्कर की अवाज के बाद ट्रक से निकल रही धूंआ देख आस पास के लोग दौड़कर घटना स्थल पहुंचे और आसपास के चापाकल के पानी से ट्रक में लगे आग पर काबू पाया गया।स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों जिंदा जलने से बचे।घटना की सूचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने स्थानीय राजेंद्र सिंह राजीव पाठक सुनील कुमार सिंह सहित अन्य के सहयोग से जेसीबी मंगवाया गया।और कटर मशीन से ट्रक की बाॅडी काटकर जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला गया।पुलिस ने अपनी वाहन से दोनों जख्मी व्यक्ति को ईलाज के लिए मशरक पीएचसी पहुँचाया।जहां गंभीर रूप से जख्मी दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। ऐम्बुलेंस से पटना ले जाने के दौरान अस्पताल परिसर में ही चालक ने दम तोड़ दिया।चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों की स्थिति काफी दयनीय थी।दुर्घटना के बाद जख्मी दोनों के शरीर से काफी मात्रा में ब्लड निकल गया था। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की उमड़ी भीड़ के कारण ट्रक में फंसे चालक और खलासी को निकालने में काफी समय लग गया।इस दौरान 2 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा।जबकि पीछे से क्षतिग्रस्त दूसरे ट्रक का सुरक्षित चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।




Recent Comments