सिवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर जदयू नेताओं ने अतिथि भवन में किया बैठक 

#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर जदयू नेता की सिवान के  अतिथि भवन में जिलाध्यक्ष इंद्र देव पटेल की अध्यक्षता में की गई बैठक में यह चर्चा किया गया कि नीतीश कुमार की जो सात निश्चय योजनाओं का समीक्षा यात्रा होगा वह सिवान के एक ऐसे स्थल का चयनित किया जाए जो विकास से जुड़ी हो और वहां के लोग भी  कार्यक्रम में सहयोग करें,वंही बुनकर संस्था के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुनकरों के लिए एक अच्छी पहल की है जो सहरानीय हैं इस लिए हम चाहेंगे कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले के हुसेनगज के जमालाहता गाँव में हो जहा से बुनकरों में उत्साह बुलंद हो और बुनकरों को दोबारा रोजगार मिल सके  क्यो की कई दसको से बुनकर समाज लुप्त रही लेकिन इधर तत्कालीन सरकार की पहल से नया सबेरा होने जा रहा है ।इस मौके पर जिला वाक़्क़ बोर्ड के जिला अध्यक्ष मंसूर आलम ने कहा कि बुनकरों के विकाश के लिए और सिवान के बंद पडे चीनी मिल और सत्ता मिल के लिए राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और देश प्रधानमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे ।इस बैठक में जेडीयू महासचिव  लालबाबु प्रसाद ,सोना खाना ,मुबारक अंसारी ,दीपक चौधरी ,हरिकेश यादव ,गुड्डू प्रसाद ,कुणाल आनद ,अन्य जेडीयू नेता उपस्तिथ रहें ।