लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा पुरस्कार वितरण
छपरा : अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थानीय लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लायन इंजीनीयर मनीष कुमार की अध्यक्षता में पीस पोस्टर के चेयरपर्सन लायन जगदीश शर्मा की उपस्थिति में जिला 322ई के जिलापाल लायन डॉ एस के पांडेय द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों के बीच, लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा 5 अक्टूबर को पीस पोस्टर कांटेस्ट कराया गया था जिसमे 69 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिसमे प्रथम- सुश्री रिद्धि गोपाल, द्वितीय- सुश्री कंगना अग्रवाल, तृतीय – सुश्री अर्पिता कुमारी एवं सलोनी शर्मा संयुक्त को क्लब द्वारा ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट एवं 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कलम, मेडल एवं सर्टिफिकेट्स एवं बाकी सभी 55 बच्चों को लायंस क्लब छपरा सारण के तरफ से सर्टिफिकेट्स दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव गणेश पाठक, वासुदेव गुप्ता, रणधीर कुमार, आर सी एस जेड ए रिजवी,मनीष सिन्हा सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब सचिव गणेश पाठक ने दी।




Recent Comments