
• कई वर्षो से कैंसर पीड़ित महिला का इलाज करा रहें डॉ. अनिल कुमार
• प्रत्येक में खुद के रूपये से खरीदकर देते कैंसर की दवा
• संजीवनी संस्कार स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
छपरा। कई वर्षो से कैंसर से पीड़ित महिला सुमित्रा देवी का अब दशहरा का त्योहार सार्थक बनाने के लिए संजीवनी परिवार ने पहल की है। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में महिला के बीच प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार के द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया है। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोपा थाना क्षेत्र के हरदे छपरा निवासी जय किशुन की पत्नी सुमित्रा देवी कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से पीड़ित है जिनका उपचार संजीवनी परिवार के द्वारा हीं पटना के एक बड़े अस्पताल में कराया जा रहा है। इसके साथ हीं प्रत्येक माह उसे नि:शुल्क दवा भी दिया जाता है। इसी कड़ी में दशहरा और दिपावली के त्योहार में महिला की आर्थिक कमजोरी खुशियों को फीका कर रही थी। जिस पर पहल करते हुए संजीवनी परिवार के तरफ से साड़ी, कपड़ा, ग्लास, थाली, चमच, कटोरी दिया गया। ताकि कैंसर पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ त्यौहार को खुशियों के साथ मना सके। छपरा शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर के संचालक डा अनिल कुमार की छवि सामाजिक कार्यों में अग्रणी व्यक्ति के रूप में रही है। सुमित्रा देवी करीब पांच वर्ष पहले इलाज के लिए संजीवनी नर्सिंग होम आयी थी, परिजनों ने चिकित्सक को बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं कि वह इलाज की राशि देंगे। इस पर डॉ. अनिल कुमार ने महिला का फीस तो माफ कर ही दिया और उसे जब तक जरूरत होगी, तब तक कैंसर की दवा अपने तरफ से निःशुल्क देने का वचन दिया और उसी समय से उसे दवा भी उन्होंने देना शुरू कर दिया। 4 वर्ष से लगातार वह निःशुल्क दवा सुमित्रा देवी को दे रहे हैं। इसके बाद से महिला की स्थिति में भी सुधार आई है और उसके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजू प्रसाद, संजीवनी संस्कार स्कूल के प्राचार्य रंजीत भगत, शिक्षिका रितु कुमारी, ज्योति सिंह, रितु ठाकुर, ममता कुमारी, कुमारी कल्पना, शिक्षक संतोष कुमार, पूजा देवी, प्रभावती, रीना देवी, गौतम कुमार समेत अन्य मौजूद थे।




Recent Comments