
नौचंदी मनाई गयी
छपरा : शहर के नई बाजार स्तिथ स्व मुबारक हुसैन साहब के इमामबाडा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इमाम के चेहलुम के पहली तारीख को अंजुमन-ए-अब्बासिया के तत्वाधान में हज़रत अब्बास,अ स का शबिहे अलमेमुबारक निकालकर कर्बला के 72 शहीदों को याद किया। इस अवसर पर मौलाना जनाब मासूम रज़ा वाइज़ ने मिम्बर से बयान किया कि हज़रत इमामहुसैन न होते तो दिने इस्लाम नही बचता। इमामहुसैन का उद्देश था कि सच पर रहो सच का साथ दो बुराई से दूर रहो। कर्बला के मैदान में यज़ीदी फौज ने 6 माह के अली असगर को पानी न देकर तीरो से मार डाला। अधर्म पर धर्म की जीत,अन्याय पर न्याय की विजय हुई। मजलिस में मंज़र अली,शकील हैदर,बबलू राही, अमीर,गुड्डू,नाज़िश इमाम, आदि ने अपना अपना कलाम पढा।इस मौके पर दूर दराज से आए बच्चे, बूढ़े,जवान,सभी मौजूद थे।




Recent Comments