दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर चाय दुकान मे घुसी

डोरीगंज (सारण) :
“”””””””””””
सदर ब्लौक बायपास रोड स्थित मुफस्सिल थाना व नेवाजी टोला चौक के मध्य दो ट्रको के बीच हुई जोरदार टक्कर की घटना मे अनियंत्रित हो एक ट्रक सड़क किनारे स्थित एक चाय समोसे की दूकान मे जा घुसी जिसके दौरान यह गनीमत रही कि दूकानदार अपनी दूकान मे नही सोया था जिससे एक बडी घटना टल गई घटना बुधवार देर रात की बताई जाती है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि प्याज लदी एक ट्रक पटना से आ रही थी तभी बायपास रोड से भिखारी चौक की तरफ आ रही एक अन्य ट्रक एकाएक अनियंत्रित हो टकरा गई जिसके दौरान प्याज लदी ट्रक सड़क किनारे स्थित समोसे के दूकान मे समा गई जिसके दौरान शिवनगरी गाँव निवासी दूकानदार अनार साह के दुकान मे रखे हजारो रूपये मूल्य के फर्नीचर व अन्य खाद्य समान नष्ट हो गए।वही दोनो ट्रके सामने से क्षतिग्रस्त हो गई हालाकि इस दौरान कोई हताहत नही हुआ चालक व खलासी बाल बाल बच गए वही इस घटना के बाद दोनो तरफ वाहनो की लम्बी कतारे खड़ी हो गई।लोग सुबह 8 बजे तक जाम का नजारा यथावत बरकरार रहा जाम हटाने के प्रयास मे मुफस्सिल पुलिस लगातार मशक्कत करती हुई नजर आई।दिन के करीब 11 बजे क्षतिग्रस्त एक ट्रक को जब सड़क से हटाया गया तब जाकर वाहन धीरे धीरे सड़कने लगे और आवागमन पुन: सामान्य हो गया ।