छपरा में ट्रक चालक की हत्या , अपराधी डालडा से भरी डीसीएम ट्रक लेकर फरार
डोरीगंज-;
“””””””””””
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के माला गांव के समीप बीती रात बेखौफ अपराधियों ने डीसीएम ट्रक के एक चालक की गला रेतकर हत्या दी व डालडा लदे डीसीएम ट्रक को लूट फरार हो गए। इसकी पुष्टि मृत चालक के साले के द्वारा पुलिस के समक्ष दिए बयान मे की गई है। जिसने पुलिस को बताया है कि उसका जीजा डीसीएम की गाड़ी पर डेहरी से डालडा लोड कर निकला था जिसकी हत्या कर अपराधी गाड़ी लेकर फरार हो गए जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष शशि भूषण चौधरी ने मीडिया को दी
जिसकी जानकारी स्थानीय लोगो को गुरूवार की सुबह हुई जब स्थानीय लोग शौच को ले फोरलेन पर गए थे लोगो की नजर जब मृत लाश पर पड़ी तो यह खबर देखते ही देखते ईलाके मे जंगल की आग की तरह फैल गई लोगो के द्वारा इस घटना की तत्काल सूचना मुफस्सिल थाने को दी गई जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया जहाँ पोस्टमार्टम के बाद मृत चालक का शव उसके परिजनो को सौप दी गई ।
मृत चालक रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र निवासी विजय बहादुर सिंह का 34 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सिंह बताया जाता है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशन डेहरी से डालडा लोड कर डिलीवरी देने के लिए सिवान जा रहा था. बुधवार की रात वह जैसे ही फोरलेन से होकर सिवान जा रहा था, तभी माला गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने ट्रक रुकवा कर जांच करने के दौरान गला काट कर उसकी हत्या कर दी व उसका शव पास सड़क किनारे फेंक डालडा लदी डीसीएम ट्रक लेकर फरार हो गये.
इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि भूषण चौधरी ने बताया कि मृतक चालक के पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके परिजनो को सौप दिया गया है वही अपराधियोंं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है




Recent Comments