पहाड़पुर (पू.च.)ठंड पर भारी पड़ी गरीबी, घंटो लाईन मे लगी रही राशन कार्ड से बंचित महिलायें

[दैनिक खोज खबर मोतिहारी पूर्वी चंपारण डेस्क:] पहाड़पुर (पू.च.) इस रुह कपा देने वाली ठंड में भी प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउण्टर पर राशन कार्ड बनवाने या अपना नाम जूड़वाने के लिये महिलाओं की उमड़ी भीड़ यह दिखाने के किये काफी है की यहाँ वर्षो से रसुखदारो को राशन का लाभ दिया जा रहा है।

जबकि गरीब महिलाएं तो ठंड मे भी लाईन मे लगी है, जबकि आवेदन पंचायतवार लिया जाता है बावजूद इसके इतनी भीड़ कुछ सवाल पैदा कर रहा है जब ये गरीब है तो क्या इतने दिनो के बाद भी इनको राशन कार्ड मे नाम क्यों नहीं जूड़ा जबकि यह बात भी किसी से छूपा नही है की वर्षो से यहाँ सरकारी कर्मचारीओं के परिजन भी राशन उठा रहे है। जबकी सबकुछ जानने के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे हुये है।

न्यूज स्रोत से पढे….