जमुई : सदर प्रखंड में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत जमा हुए 500 आवेदन

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/जमुई- सदर प्रखंड में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत ली जा रही आवेदनों की जांच चल रही है बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि
जमुई प्रखंड के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं ।ग्रामीणों में इस योजना के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है साथ ही पंचायत में आवेदन पत्र जमा होने से उन्हें परेशानियों से बचाया जा रहा है। सभी पंचायतों में लगभग 500 से ऊपर आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं इसके साथ ही प्रखंड में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर पर नगर क्षेत्र के आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं ।नगर क्षेत्र में रहने वाले योग्य लाभार्थियों द्वारा आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर जमा किया जा रहा है। इस अवसर पर
अगहरा और चौडिहा पंचायत में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का प्राप्त किए जा रहे आवेदनों का बीडीओ द्वारा निरीक्षण भी की गई।