कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
पटना :- आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार पटना के पूर्व समाचार संपादक,पीआईबी पटना के पूर्व संयुक्त निदेशक निदेशक और पूर्व बिहार राज्य सूचना आयुक्त पटना अरुण वर्मा का आज इलाज के दौरान निधन हो गया।
अरुण कुमार वर्मा काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। भारतीय सूचना सेवा में चयन के बाद उनकी पहली पोस्टिंग डीएफपी में हुई थी।उसके बाद वे आकाशवाणी पटना के समाचार एकांश में सहायक समाचार सम्पादक के पद पर आ गये उसके बाद समाचार सम्पादक,उपनिदेशक समाचार, संयुक्त निदेशक ,निदेशक समाचार बने। सेवा काल में दूरदर्शन समाचार पटना में भी समाचार सम्पादक और संयुक्त निदेशक समाचार निदेशक बने।
भारतीय सूचना सेवा में आने के पहले श्री वर्मा बिहार सरकार एक विभाग में जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर भी सेवा दे चुके थे।
बिहार की मीडिया में नाम है श्री अरुण कुमार वर्मा। तीन दशक तक वे आकाशवाणी,दूरदर्शन और पीआईबी पटना में अपनी सेवा दी। सबसे ज़्यादा समय आकाशवाणी समाचार में दिया। अपनी पहचान बनायी आज भी लोग चर्चा करते है। सहज,शांत और मददगार के तौर पर जाने जाते थे।

पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अरूण कुमार वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

इधर –

  • मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अरूण कुमार वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
    मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरूण वर्मा भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे थे। उन्होंने दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दी थीं। वे गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी न्यास समिति के सचिव के साथ-साथ गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
    मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
    ’’’’’’