देसी शराब के साथ एक बाइक जप्त

दरियापुर(सारण)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहिया गांव से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को पुलिस ने किया जप्त।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहिया गांव के रास्ते एक शराब धंधेबाज अपने बाइक पर प्लास्टिक के गैलन में 60 लीटर देसी शराब लेकर जा रहा था तभी उसी रास्ते थाना की गस्ती गाड़ी गुजर रही थी जिसे देख धंधेबाज बाइक को छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने उतरकर देखा तो गैलन में देसी शराब था जिसे पुलिस ने जप्त कर थाने ले आयी है।थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया फरार धंधेबाज की पहचान बजहिया गांव निवासी अखिलेश कुमार राय के रूप में कई गयी है जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

-/-