img-20170323-wa0018.jpg

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए क्विज कॉन्टेस्ट आयोजित 

पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए क्विज कॉन्टेस्ट आयोजित -आज दिनांक- 23.03.2017 को एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए क्विज कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. रामप्रताप नीरज ने कहा कि महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।

यह भी कहा कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी वर्ग शुरू हो गए हैं, जिसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। पाँच ग्रुप में विभाजित इस प्रतियोगिता में ग्रुप डी (नेहा, कमलेश, प्रिया, स्पृहा, स्वाति, सौरभ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीँ ग्रुप सी (पम्मी, शाहीन, सीमा, मोनिका, प्रियंका, शबनम) ने द्वितीय एवं ग्रुप बी (पारस, अजय, संतोष, अमुक, प्रियांशु, श्रवण) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन रमेश कुमार एवं स्कोरिंग जगमोहन कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रो. जे. के. पाण्डेय, डॉ. आर. के. चौधरी, डॉ. फैयाज़ अहमद, डॉ. सुरेन्द्र राय, डॉ. ओ. पी. गुप्ता, ई. एस. एन. सिन्हा आदि उपस्थित थे।