दैनिक खोज खबर/ अमनौर(सारण)। अंचल कार्यालय द्वारा जाति, आवासीय, आय तथा दाखिल खारिज परिमार्जन कराने में अवैध रूप से राशि की उगाही कराने के  खिलाफ कार्रवाई मांग को लेकर लोजपा (रा) युवा नेता आदित्य कुमार उर्फ टुना सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना पर बैठे. बुधवार को धरने पर बैठे लोजपा (रा) युवा नेता आदित्य कुमार उर्फ टुना सिंह ने अंचलाधिकारी, अमनौर पर आरोप लगाते हुए बताया कि वहीं अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल  दाखिल खारिज वादों के निपटारे में दस से बीस हजार रुपये की उगाही राजस्व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है. परिमार्जन के प्रत्येक आवेदन पत्रों के निष्पादन में पांच से दस हजार रुपये की मांग जाती आवासीय आय प्रमाण पत्र निर्गत दो सौ रुपये सी ओ के ड्राइवर द्वारा अवैध वसूली कराया जा रहा है.  अधिकारियों के इस रवैये से इडब्ल्यूएस निर्गत नहीं होने से तीन सौ बच्चे स्वास्थ्य विभाग में आवेदन करने से वंचित रह गए. वहीं सीओ द्वारा आये दिन आवेदन कर्ताओं से दुर्व्यवहार किया जाता है.  वहीं थाना बुलाकर जेल भेजने की धमकी दी जाती है. उन्होंने कहा कि जब तक जिलाधिकारी, सारण के द्वारा इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तबतक भूख हड़ताल जारी रहेगा. इधर सीओ  अजय कुमार ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को गलत एवं बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के प्रयोजन किया जा रहा है.  धरने के पहले दिन मुख्य रूप से आदित्य कुमार उर्फ टुना सिंह के अलावा वार्ड संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी, उप मुखिया संजय कुमार वर्मा, पवन कुमार शुक्ला, बीडीसी प्रतिनिधि विकास महतो, मुन बच्चा सिंह, विरजु मांझी, मुन्ना सिंह, डॉ आजाद अंसारी, शैलेश तिवारी, जंग बहादुर महतो, अनिल कुमार महतो, सुरेश्वर मांझी, सुनील सिंह, मुकेश भारती, छात्रा कोमल कुमारी, शालू सिंह, वर्षा कुमारी, राखी तिवारी, खुशी कुमारी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे.