देश मेंं शोक की लहर : अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे, एम्स मेंं ली अंतिम सांसे

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल मेंं गुरुवार दोपहर बाद 05 बजकर 05 मिनट पर अंतिम सांस ली । कई दिनों से हालत गंभीर बनी हुयी थी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था । भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। देशभर में उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग दुआएं कर रहे थे। अटल जी ने अब तक का अपना पूरा जीवन बहुत ही शान से जिया। उनके सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध रहे। चाहें वह पक्ष के हों या विपक्ष के। वह अपने विपक्षियों से भी गर्मजोशी से मिलते थे।दैनिक खोज खबर की पुरी टीम की ओर से श्रधांजलि अर्पित।