मध्य विद्यालय पतासंग में बच्चों का निवाला 13 बोरा चावल गायब
कुमुद रंजन सिंह ।नालंदा
– रहुई प्रखण्ड के मध्य विद्यालय पतासंग में 13 बोरा चावल गायब होने का मामला प्रकाश मे आया है।
शुक्रवार को विद्यालय के स्टॉक में रखे कुल 13 बोरा बच्चों का निवाला चावल
एचएम व् शिछको की मिली भगत से गायब करने का मामले की जानकारी मिलते ही पतासंग मुख्या पति स्त्रुघ्न साव व् ग्रामीण विद्यालय पहुचे। जानकारी मिलने पर एमडी एम् प्रभारी कृष्ण कुमार सुन्दरम् भी पहुच कर मामले की जानकारी ली व् थाने को सूचित करने को कहा जिसपर विद्यालय के प्रधान शिछक राम सागर राम ने थाने की नंबर नही है कह पल्ला झाड लिया। जिसपर उपस्तिथ ग्रामीण व् एमडीएम प्रभारी ने डांट लगा कर एचएम को थाने भेजा।
ग्रामीणों के प्रयास से एचएम ने छुपा कर रखे 5 बोरा अनाज खोज निकाले।
आरक्छन व् पहुच के धौस दिख ग्रामीणों सहित अधिकारियो में पैठ रखने वाला एचएम ने पास के आंगनवाड़ी के टूटे शौचालय के पास रखे 5 बोरा चावल खोज कर ग्रामीणों को दिखाया।
दीपावली के समय भी गायब हुआ था चावल जिसकी नही की थी एफआईआर
पूर्व से इस विद्यालय में पदस्थापित इस विद्यालय के शिछको ने दीपावली के समय भी दीवाल तोड़ कर चावल की चोरी की थी, और अपने विभागीय अधिकरियों से शुभ लाभ कर नही किया था थाने में मामला दर्ज।
रहुई सहित अन्य प्रखण्डों में एच एम् ने लॉटरी से ज्वाइन की परन्तु पतासंग में ही पूर्व से पदस्थापित शिछक अपने पैरवी व् रसूख के कारण एच एम् बना हुआ है।
भागन बिगहा थाना प्रभारी सुनील कुमार राजवंशी ने बताया की मामले की शिकायक मिली है छान बिन की जा रही हैं। कोई ताला टुटा हुआ नही रहने व् कोई खिड़की के ग्रिल भी नही टूटने सिर्फ चावल छीटे रहने से मामला पेचीदा लग रहा है।
इस मौके पर ग्रामीण सुधीर कुमार,श्रवण कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, मुन्नी सिंह सहित अन्य लोग सामिल थे।





Recent Comments