सारण :गंगोई में अखण्ड अष्टयाम को ले कलश यात्रा निकाली गई 
—–
✍मुरारी स्वामी
भेल्दी (सारण) 
भेल्दी के गंगोई गांव में शुक्रवार को अखण्ड अष्टयाम के भव्य कलश यात्रा निकली गई, जिसमे सैकड़ो महिला और पुरुष हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से चल कर गंगोई महेशिया खिरिकिया आदि गांवो से होते हुए महावीर मन्दिर के घाट गंगा तट पहुँची। जहाँ आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी श्रद्धालुओं के कलश गंगा जल भरवाया।
उसके बाद पुनः मंदिर परिसर में पहुँची जहाँ अखण्ड अष्टयाम के विधि शूरू हुई। 24 घण्टा के अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ हुई। 
मौके पर दिनेश्वर राय बाली राय सोना राय प्रो जवाहर प्रसाद राय कुश कुमार यादव विजय राय उपेन्द्र  राय दाहारी राय अजित यादव लव कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।