परसा मेंं आन-शान से लहराया राष्ट्रिय तिरंगा

परसा(सारण):स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर हर्षोलास के साथ झंडतोलन किया गया।जिसमे स्वराज आश्रम में स्थानीय विधायक स पूर्व राज्य मंत्री चन्द्रीका राय प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख सबिता देवी नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्यपार्षद सुमांती देबी थाना में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव डाक बंगला में जीप सदस्य रीता देवी पीएन कॉलेज में प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम बीआरसी में बीईओ दिवाकर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार दरोगा राय पुस्तकालय पर पूर्व जीप सदस्य नन्द किशोर राय मध्य विद्यालय परसा में एचएम बिपिन बिहारी यादव निबंध कार्यालय पर मो अनवर अंसारी स्वामी विवेका नन्द में प्रचार्य प्रियंका कुमारी रेडिएंट पब्लिक स्कूल भेल्दी में सचिव रंजीत शांडिल्य पेट्स विद्यालय अपहर में निदेशक प्रो शिवा नन्द उपाध्याय इंटेलस पर निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा आदि समेत प्रखंड के सभी पंचायत भवन पर मुखिया ने झंडोतोलन किया।वही सरकारी तथा गैर सरकारी कई विद्यालयो में छात्र छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम लघु नाटक झांकी गीत संगीत भाषण प्रस्तुत किया गया।