
मांझी। मांझी विधान सभा क्षेत्र के गांवों को विकसित व प्रकाशित करना ही जीवन का मूल उद्देश्य है। यह बातें जदयू नेत्री माधवी सिंह ने मांझी के रामघाट पर कहीं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय हनुमान गढ़ी मन्दिर तथा नागा बाबा मठ व मनोकामना महादेव मंदिर के लिए एक एक हाई मास्क लाइट उपलब्ध कराया। मौके पर संत रामप्रिय दास महंत रामबालक दास के अलावा जदयू नेता सुनील सिंह कृष्णा सिंह पहलवान नीतू देवी तारकेश्वर तिवारी आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments