दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के चनपटिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के ढाठ चौक के समीप छठिया घाट सिकरहना पुल के समीप नदी के किनारे एक लड़की की मिली लाश। लड़की की पहचान चनपटिया नगर पंचायत वाड संख्या एक निवासी म0 मुस्तुफा की पुत्री तबसुम आरा बतायी गयी। मृतिका के पिता ने बताया की मेरी बेटी की मानसिक स्थिती ठीक नही थी। जिसका ईलाज गोरखपुर-बनारस दो साल पहले चल रहा था। शनीवार रात्री करीब 10 बजे घर पर खाना खाकर और अपने मम्मी का पैर दबा कर सोने चली गयी। पता नही चला की घर के बाहर कब निकल गयी। रात मे हम अपने सहयोगी के साथ काफी खोज बीन किये। बेतिया जीआरपी को सुचना दे दिये रविवार को सुबह नरकटियागंज जा रहे थे। खोज बीन करने के लिए सिकरहना नदी पर भीड़ देख कर मोटर साईकिल रोक देखे लड़की थी। मृतिका बीए फाईनल कर चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कीघटना की छानबीन की जा रही है। उचित करवाई की जायेगी।




Recent Comments