संस्कार भारती, सीवान के द्वारा आयोजित दीपोत्सव का शुभारंभ करते हुए RSS के उत्तर बिहार प्रांत संपर्क प्रमुख प्रोफेसर रविन्द्र पाठक ने कहा कि ” हमारे उत्सव जीवन में केवल उमंग ही नहीं लाते बल्कि वह हमें संस्कार व सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते है ”

•••••••••••••••••
🔴सीवान [04 नवंबर ]कला व साहित्य के लिए अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के द्वारा सीवान शहर के दहा नदी के तट स्थित अग्रवाल शिव मंदिर पर रविवार को दीपोउत्सव का आयोजन किया गया।दीपोउत्सव में नगर के सैकड़ो लोगों मंगल दिप जला कर मंदिर को सजाया।




इस अवसर पर बहनो के द्वारा मंदिर परिसर में मनमोहक रंगोली भी बनाई गई।


इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत संपर्क प्रमुख प्रोफेसर रविन्द्र पाठक, संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री संगठन जादूगर विजय,सीवान नगर के नगर के उप सभापति बबलू साह , बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक जन्नमय कुमार , संस्कार भारती सीवान के अध्यक्ष व्रिज मोहन प्रसाद, आरती मिश्र, अस्विनी श्रीवास्तव,सुनील कुमार ने दीपमाला का शुभारम्भ किया ।





वहींआयोजन को सफल बनाने में सुनील अरोडा, संध्या जी सहित स्थानीय संघ की भरत शाखा के सभी स्वयंसेवकों ने बढ-चढ कर भाग लिया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख प्रोफेसर पाठक ने कहा कि हमारे उत्सव जीवन में केवल उमंग ही नहीं लाते है बल्कि वह हमें संस्कार व सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते है । इस मौके पर सीवान नगर के उपसभापति बबलू साह ने आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों के प्रति अपना आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के उत्सव से हमे शक्ति के साथ प्रेरणा भी मिलती है।कार्यक्रम के अंत में आयोजन के संयोजक देवाशीष जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।वही दीपोउत्सव के समापन के अवसर पर मंदिर परिसर को रंगोली से सजाने वाली बहनें रोहाणी, वंदना ,मेघा,अंतरा सुरभि,नेहा, साक्षी,पारूल ,सुजाता,मुस्कान,रिंकू,अर्पणा व रेखा देवी को सम्मानित किया गया ।




Recent Comments