दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या

बड़हरिया (सिवान) ।थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी ज्ञानी प्रसाद की पुत्री पुतली की हत्या दहेज लोभी ससुराल वालों ने केवल बुलेट मोटरसाइकिल के लिए कर दिया और पुतली कुमारी की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने सच मिटाने के नियत से शव को जलाकर नदी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक पुतली कुमारी के पिता ज्ञानी प्रसाद अपने परिजनों के साथ पुतली के ससुराल पहुंचे तो देखा कि सभी घर में ताला लगाकर फरार थे। तत्पश्चात मृतक के पिता ज्ञानी प्रसाद द्वारा नजदीकी गोपालगंज जिला के महमदपुर थाने में अपनी बेटी की दहेज को लेकर हत्या कर देने और शव को गायब कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है। घटना 23 जून का बताया जाता है। मृतका के पिता ने अपने आवेदन में दमाद बिरजू प्रसाद ,भसुर अरविंद प्रसाद ,गोतनी कुसुम देवी ,अरुण ,अर्जुन , सास सहित आधा दर्जन को नामजद अभियुक्त बनाया है ।पुतली देवी की शादी विगत 6 मई 2019 को गोपालगंज जिला के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमनपुर गांव के बिरजू प्रसाद के साथ काफी धूमधाम से हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होते ही महमदपुर पुलिस ने पुतली देवी के पति बिरजू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पानी में डूबने से बृद्ध की मौत

दारौंदा(सिवान) ।थाना क्षेत्र के पकवलिया पंचायत के मछौता गांव में पानी मे डूबने एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना के संबंध में बतायज रह है कि बुधवार की दोपहर में भैस चराने के लिए मछौता गांव निवासी इन्द्रशन यादव गए थे।देर शाम जब भैस लेकर घर नही आये तो घर वाले खोजने के लिए चौर की तरफ निकले।काफी खोजबीन के बाद कुछ भी मालूम नही चला।गांव वालों से पूछने कुछ लोगो ने बताया कि चवंर में अकेले अपने भैस को चारवाही रहे थे।उनके कहने घर वाले खोजने के लिए चौर में घड़े के पास गए तो शव पानी मे ऊपर तैर रहा है।इससे मालूम चला कि भैस धोने के दौरान पानी मे डूबने से बृद्ध की मौत हो गई है‌।मौत की घटना सुनते ही घर मे कोहराम मच गया।इड्सर ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा थान प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।अब मामला क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकती है।

बड़हरिया में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत,बच्ची घायल

बड़हरिया (सिवान) ।बड़हरिया प्रखंड के सुर वालिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 45 वर्षीय पार्वती देवी नाम की महिला की मौत हो गई। वहीं साथ में 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई ।जख्मी हालत में बच्ची को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला बाबूराम राम की पत्नी बताई जाती है। जो अपने खेत में धान की बिछड़ा उखाड़ रही थी की अकस्मात आकाशीय बिजली गिरने से इस महिला की मौत हो गई ।उसके साथ एक12 वर्षीय लड़की भी थी जो गंभीर रूप जख्मी हो गई। जिसका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। इस दुख की घड़ी में भाजपा नेता डॉ0 अनिल कुमार गिरि ने आपदा प्रबंधन विभाग से मांग किया कि इस मृत महिला के परिवार को तत्काल ₹400000 का मुआवजा दिया जाए और इस परिवार को इंदिरा आवास आवंटित किया जाए। ताकि इस दुख की घड़ी में इस पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता हो सके। 29 जून तक पहले से ही जिला प्रशासन की तरफ से जिले को भारी वर्षा की संभावना को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है ।सभी थाना प्रखंड प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार की ऐसी प्राकृतिक आपदा आने पर प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराया जाए।

हसनपुरा में 7 प्रवासी का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव,दहशत में ग्रामीण

हसनपुरा(सिवान) ।प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष्मान के परिसर में सिविल सर्जन सीवान के आदेश पर विगत 21 जून को कैम्प आयोजित कर होम कोरेन्टीन में रह रहे 80 पैसेंजरों का कोविड 19 सेम्पल कलेक्शन किया गया। जिसका राजेन्द्र मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीच्यूट पटना स्थित टेस्टिंग सेंटर में जांच किया गया। जांच में बुधवार शाम को 80 में से 07 पैसेंजर का फर्स्ट सेम्पल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। हसनपुरा में 07 लोगो के कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही स्थानीय प्रशासन समेत जिला प्रशासन सजग है। इस संबंध में बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के भेखपुरवा के 03, अरण्डा टोला नवादा के 01, मितवार 02 तथा बसन्त नगर के 01 समेत कुल 07 पैसेंजरों का फर्स्ट सेम्पल पोजेटिव पाया गया है। जिला से आई मेडिकल टीम द्वारा 07 पैसेंजरों को शनिवार को जिला हेल्थ कोरेन्टीन सेंटर ले जाया गया है। परिजनों के ट्रेकिंग व सीलिंग के संदर्भ में पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की करवाई की जायेगी। वहीं होम कोरेन्टीन में रह रहे लोगो का फर्स्ट सेम्पल रिपोर्ट पोजेटिव आने पर क्षेत्र के लोगो में संशय की स्थिति बनी हुई है।

बड़हरिया के अलग-अलग गांवों से तीन मिला कोरोना मरीज,लोगों में दहशत

बड़हरिया (सिवान)। प्रखंड में फिर अलग-अलग गांव से तीन प्रवासी युवकों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन कोरोना संक्रमितों में से दो प्रवासी युवक प्रखंड के बालापुर के हैं। जबकि तीसरा प्रवासी युवक प्रखंड के औराईं का निवासी है। तीनों युवक दूसरे प्रदेशों से आकर होम कोरेंटिन थे। विदित हो कि प्रखंड के बालापुर पंचायत सरकार भवन स्थित सैंपल कलेक्शन सेंटर पर 20 जून को तीनों युवकों का सैंपल लिया गया था। बुधवार की देर शाम को आरएमआरआई, पटना से आयी जांच रिपोर्ट में बालापुर के 18 वर्षीय और 23 वर्षीय प्रवासी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं प्रखंड के औराईं का 25 वर्षीय प्रवासी युवक जांच के एक दिन पूर्व गुजरात से आया था। ग्रामीण इलाके में तीन प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से दहशत का माहौल है। पीएचसी बड़हरिया के लेखापाल सुभाषचंद्र महतो ने बताया कि कोरोना संक्रमित तीनों प्रवासियों को एंबुलेंस से इलाज के लिये डायट सीवान भेज दिया गया है।