आकाशीय बिजली गिरने से हुसैनगंज में दो की मौत
सीवान(सिवान) ।हुसैनगंज थानांतर्गत गुरुवार को भारी वर्षा होने कारण आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़रम के पांडेयपुर में दलित बस्ती के निवासी देवनारायण राम का एकलौता पुत्र शंभु राम अपने खेत में सुबह धान की रोपनी तैयारी के लिए ट्रेक्टर से लेवाही करा रहा था तथा साथ ही उस खेत के चारों तरफ किनारे किनारे मेढ़ बांध रहा था।उसी समय अचानक आसमान से उसके पास ही आकाशीय बिजली गिरा।बिजली गिरने के तुरंत बाद ही वह बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। उसके नाक और मुंह से तेज रफ्तार से रक्त प्रवाह होने लगा।ग्रामीण व परिजनों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल सीवान में इलाज के लिये भर्ती कराया।वहीं दुसरे तरफ थानाक्षेत्र के ही छपियां बुजुर्ग पंचायत के रशिदचक गाँव के निवासी शनि कुमार अपने खेत में उसी वर्षा में धान की रोपनी के लिए काम कर रहा था कि उसके पास भी अचानक बिजली गिरने से वह उसके संपर्क में आ गया।दोनों घायलों को सदर अस्पताल सीवान में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने घायलों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।दोनों शव के पोस्टमार्टम के पश्चात् उनके परिजनों को अंतिम दाह संस्कार करने के लिए सौंप दिया गया।बड़रम के मुखिया पति रबिन्द्र मांझी द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के अन्तर्गत मृतक के पिता देवनारायण राम को नकद तीन हजार रुपये दिया गया। मौके पर कर्मचारी मनोज कुमार साह और हंसराज चौहान उपस्थित थे।मुखिया पति श्री मांझी बताया कि मृतक के पिता मजदूरी का काम करते हैं।




Recent Comments