दरियापुर में चोरी का सिलसिला जारी, तीन दिनों के अंदर दो घरों में हुई चोरी

परसा (सारण): दरियापुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परसा बाजार वार्ड 15 स्थित सराय साहो गाँव में तीन दिनों के अंदर दो घरो को निशाना बना अज्ञात चोरो ने लाखो रुपये की गहना व् वस्त्र की चोरी करने सफल रहा।लगातार चोरी की हो रही घटना से ग्रामीणों में भय ब्याप्त है।दूसरे दिन घर में चोरी की सुचना मिलते ही परसा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव और दरियापुर थानाध्यक्ष कुञ्ज बिहारी राय मौके पर पहुँच पीड़ित परिजनों से घटन की जानकारी लिया।और चोरी की सूचना वरीय पदाधिकारी को सुचना दिया।चोरी की गंभीरता से जांच करने हेतु मंगलवार की सुबह जिले से डॉग स्क्वायर की टीम पहुँची।घटना स्थल से लेकर लगभग तिन किलोमीटर की दुरी में चोरो द्वारा चोरी गये सामानों का वितरण स्थल का जाँच किया गया।जिसे देखने के लिये सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष जमा हो गये।
घटना को लेकर सराय साहो निवासी हरेन्द्र राय ने बताया कि चोरी की घटना में नगद 45 हजार रुपये पौने दो लाख रुपये का सोने और चांदी का गहना और कपड़ा की चोरी कर लिया गया है।बताते चले कि शनिवार की रात नप के वार्ड 15 धर्म राय ब्यास स वार्ड पार्षद बुधिया देवी के घर में चोरो ने छत के सीढ़ी के सहारे घर में घुस कर करीब पांच लाख रूपए की सोने की गहने व् मोबाईल की चोरी कर ली थी। जिसको लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिनिधि शैलेन्द्र कुमार ने दरियापुर थाने में आवेदन देकर करवाई की गुहार लगाई थी।दरियापुर थानाध्यक्ष कुञ्ज बिहारी राय ने संयुक्त रूप से बताया कि चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जल्द ही मामले में संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी कर ली जायगी।
दरियापुर में चोरी का सिलसिला जारी, तीन दिनों के अंदर दो घरों में हुई चोरी




Recent Comments