बिहार बंद का परसा में दिखा असर, दरोगा प्रसाद राय चौक के समीप घण्टो यातायात रहा बाधित

परसा(सारण):मुजफ्फरपुर जिले में बिगत दिनों हुई बालिका गृह में यौनशोषण कांड को लेकर परसा तथा दरियापुर सीपीआईएम लोकल कमिटी व राजद समर्थकों द्वारा शीतलपुर-सीवान एसएच 73 पर दरोगा प्रसाद राय चौक के समीप यातायात को पूरी तरह से घंटो देर तक बाधित कर बालिकों के साथ यौनशोषण करने वाले को फ़ासी देने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री शुशिल कुमार मोदी के बिरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की देने की मांग किया गया।मैट्रिक और स्नातक की परीक्षा होने से छात्र छात्राओ को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।वही सड़क के दोनों तरफ बड़े वाहनों की लम्बी कतारे लगी रही।यात्रीयो को काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुँच कार्यकर्ताओ को समझा बुझा कर जाम को हटा कर यातायात बहाल कराया गया।मौके पर पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय रामप्रवेश राय भुनेश्वर दास राजा राम शास्त्री डॉ नागेश्वर प्रसाद राय दरोगा राय देवदत्त प्रसाद यादव सुभाष माँझी भोला सिंह शम्भु प्रसाद चौहान नगनरायण राय नुरुल अमिन अंसारी महानंद राम अमरेंद्र कुमार सिंह विनोद राय सुरेश प्रसाद समेत दर्जनों लोग शामिल थे।