ट्रक चालक के पिटाई के विरोध में एफसीआई गोदाम पर चालकों और पालदारों ने किया विरोध प्रदर्शन,एक दिन रहे हड़ताल पर
तरैया(सारण):09.08.2018।
एफसीआई गोदाम के बाहर रात्री में ट्रक चालक की कुछ असामाजिक तत्वों ने बुधवार की रात्री पिटाई कर दी जिसको लेकर गुरुवार को एफसीआई गोदाम के सभी चालक और पलदार हड़ताल पर रहे और गोदाम के बाहर ट्रक खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया।पिड़ित ट्रक चालक बनियापुर थाना के खबसी बनिया गाँव निवासी विनोद राय ने बताया कि वह अपने ट्रक पर 350 पैकेट चावल छपरा एफसीआई गोदाम से लादकर बुधवार की संध्या तरैया एफसीआइ गोदाम पर पहुँचा तो गोदाम बन्द हो चुका था।तो गोदाम के बाहर प्रखण्ड मुख्यालय के अंदर गाड़ी खड़ी कर ट्रक में सो गया।तभी रात्री में तीन असामाजिक तत्व ट्रैक्टर लेकर आये और जबरन चावल का बोरा ट्रैक्टर पर लोड करने लगे।जिसका विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिये।हल्ला सुनकर अंचल गार्ड पहुँचे और बीच बचाव किया।इस घटना के विरोध में तथा एफसीआई चालक और पालदारों कि सुरक्षा की मांग को लेकर एक दिन कार्य बाधित कर हड़ताल पर रहे और विरोध प्रदर्शन किया।उक्त मौके पर चालक देव कुमार, शिव कुमार,उमेश कुमार,सुरेन्द्र साह, नंदकिशोर साह, मुकेश साह, तारकेश्वर राम,अशोक सिंह,प्रमोद साह, राजू राय, श्यामबिहारी सिंह,कृष्णा सिंह,राजदेव राय, रविन्द्र मांझी,भरत राय, गणेश मांझी,विश्वनाथ राय, भोला राय, सिकन्दर राय व अन्य मौजूद थे।