परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। वरिष्ठ नागरिक व माता पिता के भरण पोषण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हसनपुरा प्रखन्ड मे किया गया।जिसमेँ सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के निःशुल्क स्वास्थ्य की जाचं एव दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभुजन कल्याण संस्थान व़ स्पीड संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर डा के डी रंजन संस्थागत सदस्य जिला समिति, अभिषेक कुमार थानाध्यक्ष हसनपुरा, डी महेन्द्र कुमार चि.पदा.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनपुरा, डा पंकज कुमार सचिव प्रभुजन कल्याण संस्थान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बुनियादी केन्द्र की चलंत चिकित्सा दल भी फिजीयोथेरेपी, श्रवण चिकित्सा के माध्यम से वरिष्ठ नगरिको की चिकित्सा मे सहयोग किए।
वरिष्ठ जनो के सम्बोधन मे डा के डी रंजन ने उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दिया। नियमावली दो हजार सात के सम्बंध मे विस्तार से बताया। वरिष्ठ नगरिक भरण पोषण के सभी नियमो को स्थानीय भाषा भोजपुरी मे समझाया। उन्हें अनुमंडल तथा जिलास्तरीय कमिटी के सम्बंध मे बताया।
कार्यक्रम मे डा रविशंकर सिह चि. पदा.सुनिल कुमार, पवन कुमार सिह, नन्दजी प्रसाद, डा रविचंदन कुमार, विनोद सिह, बुनियादी केन्द्र के अरविंद कुमार सहित सभी लोगो ने स्वास्थ्य जाच मे भरपूर सहयोग किया।




Recent Comments