✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क 
 
(हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते छात्र)
♨सीवान/पटना ( श्रीनारद / VSKBIHAR ) :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पटना विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बुधवार को  हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक आराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना विश्वविद्यालय में “विशाल छात्र रैली एवं प्रदर्शन” में विश्वविद्यालय में छात्रों कि समस्या संग्रह करना एवं रैली को सफल बना है।

 (हस्ताक्षर अभियान में भाग लेती छात्रा)
पटना विश्वविद्यालय इकाई द्वारा पटना साइंस कॉलेज एवं पटना कॉलेज में इस मुद्दे हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और कॉलेज में छात्रों के बीच जाकर समस्या संग्रह किया गया। ज्ञात हो की आगामी 25 जुलाई 2017 को पटना विश्वविद्यालय में “विशाल छात्र रैली एवं प्रदर्शन” किया जाएगा।

(कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते छात्र)
इस मुहिम में सैकड़ो छात्रों ने बढ़-चढ़ कर अपना समर्थन दिया और रैली को सफल बनाने का निश्चय किया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में प्रदेश सहमंत्री सुजीत पांडेय, विश्विद्यालय प्रमुख विजय प्रताप, महानगर संग़ठन मंत्री धीरज कुमार, जिला संयोजक राहुल कुमार, महानगर मंत्री दिव्यांशु भारद्वाज, विश्विद्यालय अध्यक्ष मणिकांत मणि, मंत्री सर्वदीप आनंद, सुधांशु झा, सौरभ सिंह, सतीश कुमार, गौरव कुमार, केशव भदोरिया, रोहित कुमार दर्जनों छात्र नेता मौके पर उपस्थित थे।

👉इनपुट : VSKBIHAR 
👉श्रीनारद इंस्टिट्यूट फॉर मीडिया सर्विसेज एंड सोशल वर्क, सीवान  ( बिहार )
📞07004126180