रसूलपुर/एकमा-स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की रात्रि क्षेत्र के कनचौरा बाजार से देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन से तेरह सौ पचास लिटर अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन व एक ऑल्टो कार बरामद के साथ हीं शराब के दो ब्यवसायियों को भी गिरफ्तार किया है जिनमें दारौन्दा थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव निवासी अपुल कुमार व रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी मो0 शहाबुद्दीन शामिल हैं।वहीं पुलिस ने पांच अन्य लोगों को भी नामजद बनाया है ।