पुलिस इंस्पेक्टर ने थाने का किया निरीक्षण,पेंडिंग कांडों के निष्पादन का दिया आदेश
तरैया (सारण): शनिवार को पुलिस इंस्पेक्टर उमेश यादव ने तरैया थाने का औचक निरीक्षण किया।घंटो थाने के अभिलेखों का अध्ययन का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।थाने में पेंडिंग कांडों के शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद को दिया।ज्ञातव्य हो कि दिनेश पासवान के स्थान्तरण के बाद मसरख इंस्पेक्टर के पद पर उमेश यादव ने योगदान लिया है।योगदान के दूसरे दिन बाद तरैया थाने पहुँचे नवपदस्थापित इंस्पेक्टर उमेश यादव ने कहा कि विधि-व्यस्था को कायम रखते हुए कार्यो का शीघ्र निष्पादन करना मेरा प्रथम लक्ष्य होगा।उक्त मौके पर रीडर रंजन कुमार,एसआइ उपदेश सिंह,केडी यादव,नवल किशोर यादव,उपेन्द्र यादव व अन्य मौजूद थे।