समस्तीपुर:लापता शिक्षक का शव मंझौल के निकट बूढी गंडक नदी में मिला

[ शिक्षक का फ़ाइल फ़ोटो ]
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय बरकुरवा साखमोहन के शिक्षक रंधीर कुमार सहनी गत शनिवार की रात से अपने घर से लापता थे।इस संबंध में शिक्षक के छोटे भाई गौतम कुमार द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया था।पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी ।लेकिन अचानक आज शिक्षक का शव बेगूसराय जिले के मंझौल पबरा के निकट गंडक नदी में मिली।इसे किसी अपराधिक घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।इस संबंध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने शोक व्यक्त किये हैं।वही दूसरी और जब इसकी सूचना मंझौल ओपी पुलिस को मिली तो ओपी पुलिश घटनास्थल पर पहुंची तथा विभूतिपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।जिसके बाद शव को मंझौल ओ पी पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया।




Recent Comments