लियो क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ही गरीब जरूरतमंद बच्चों के नि:शुल्क टयूशन का उठाया जिम्मा


छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा सारण की युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण एवं फेमिना ने सत्र की शुरुआत करते हुए सत्र के प्रथम दिन ही पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते हुए स्थानीय गुदरी बाजार में स्थित पंचमंदिर मे पौधारोपण किया ।साथ ही शिक्षा को बढावा देने हेतू लियो क्लब के द्वारा स्थानीय रूपगंज में जरूरतमंद गरीब बच्चों हेतु एक स्थायी नि:शुल्क टयूशन सेंटर की स्थापना की गयी। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम की डिप्टी मेयर अमृतांजली सोनी एवं लियो चेयरपर्सन लायन डा एन के द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । उदघाटन के दौरान मौजूद छात्रों के बीच क्लब की ओर से कॉपी, कलम, पेन्सिल, रबर इत्यादी का वितरण भी किया गया ।

अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को लियो क्लब के द्वारा सप्ताह में चार दिन नियमित रूप से शिक्षा दी जायेगी । वहीं मुख्य अतिथि अमृतान्जली सोनी ने लियो क्लब के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गये इस प्रयास को सराहनीय बताया एवं कहा कि शिक्षा के द्वारा हिं हम समाज का पुर्ण विकास कर सकते हैं ।मौके पर लियो अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमरनाथ, सचिव विकास समर, संयुक्त सचिव अली अहमद, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, फेमिना अध्यक्ष मधुमीता, लायन छपरा टाऊन अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, विशाल, अरूण कुमार, अभिषेक गुप्ता, हर्षाली, प्रियंका, शबनम, पूजा, शवेता, कबीर अहमद, जे पी, पंकज, भारती आदी उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी है।




Recent Comments