
एकमा/सारण। एकमा थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान नेशनल हाईवे 531 पर माने मठिया गांव के समीप गुरुवार को सिवान की ओर से छपरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से उपचार हेतु एकमा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान सिवान जिले के दारौंरा थाना क्षेत्र के उजायं गांव निवासी शैलेंद्र कुमार, अंकित कुमार व अमन कुमार के रुप में की गई है। वहीं पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।




Recent Comments