सारण : माँ गढ़देवी मंदिर मढ़ौरा न्यास समिति की बैठक 




मढ़ौरा (सारण) बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद पटना ने स्थानीय गढ़देवी मंदिर को पर्षद के अंतर्गत धार्मिक न्यास मान लिया है I गढ़देवी मंदिर का निबंधन संख्या 4424 जारी करते हुए धार्मिक न्यास पर्षद के प्रशासक सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा ने इससे सम्बंधित पत्र जारी किया है।

ज्ञापांक1610 दिनांक 8 नवम्बर 17 से जारी पत्र में न्यास पर्षद ने मंदिर के संचालन के लिए नई कमिटी का गठन भी कर दिया है। पत्र में बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 की धारा 81 (ख) और पठित धारा 8 (क) का उपयोग करने की बात कही गई है।

सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा ने कहा है कि अधिनियम की धारा 32 के तहत निरुपित इस योजना का नाम माँ गढ़देवी मंदिर मढ़ौरा न्यास योजना होगा।इसके संचालन के लिए गठित नई  समिति का नाम माँ गढ़देवी मंदिर मढ़ौरा न्यास समिति होगी।

वर्त्तमान कमिटी ने कहा मंदिर न्यास के क्षेत्राधिकार के बाहर:-गढ़देवी मंदिर को न्यास पर्षद द्वारा लेने का वर्तमान कमिटी ने विरोध किया है। कमिटी का कहना है कि कुछ लोग फर्जी तरीके से न्यास पर्षद को अंधेरे में रखकर एक अवैध कमिटी का गठन करा लिया है।नयी स्थिति से विधि व्यवस्था का खतरा हो सकता है। गढ़देवी मंदिर सह मेला का जमीन चीनी मिल का निजी जमीन है।

न्यास पर्षद द्वारा इसका अधिग्रहण न्याय और नियमसंगत नहीं है। वे इस निर्णय का विरोध करेगे और न्यास पर्षद में अपनी आपत्ति दर्ज करायेगे इसके  पहले भी अभी दावा कर रहे लोगों के अत्याचार से उब कर ग्रामीणों ने इनके स्थान पर स्थानीय कमिटी का गठन किया था जो सफल संचालन कर रही है ।
#न्यास पर्षद की पहली बैठक में नहीं पहुंचा वर्त्तमान कमिटी

न्यास पर्षद के द्वारा गठित कमिटी की पहली बैठक गढ़देवी मंदिर के प्रांगन में सम्पन्न हुई। बैठक हेतु नई कमिटी ने एसडीओ से दंडाधिकारी और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हुए मंदिर प्रबंधन को हस्तगत कराने की मांग राखी थी।

शनिवार को दंडाधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई लेकिन वर्तमान कमिटी के सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। दंडाधिकारी ने कहा की न्यास के पत्र के अलोक में मंदिर का प्रबंधन नई कमिटी को मिलना चाहिये। बैठक में वर्तमान कमिटी के सदस्य शामिल नहीं हुए है। ऐसे में वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त किया जायेगा ।

#साभार :संजीव कुमार