सास ने बहु और समधी पर अपने पुत्र के हत्या की दर्ज कराई प्राथमिकी
तरैया (16.04.2019)
थाना क्षेत्र के बेलहरी फरीदपुरा गाँव अपने ससुराल आये एक युवक की हत्या उसकी पत्नी और ससुर द्वारा कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में पीड़िता की माँ जलालपुर थाना के रुदलपुर गाँव निवासी उमा देवी के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र विनोद राय की हत्या उसके ससुर और पत्नी ने मिलकर कर दिया और शव को गायब कर दिया है।इस कांड में बेलहरी निवासी विनोद राय के ससुर अवधेश राय, पत्नी रीना देवी,कन्हैया राय, नागेश्वर राय, मंजय राय,शैलेश राय तथा नगरा थाना के रामवरा अपउर गाँव निवासी उपेन्द्र राय एवं लक्ष्मण राय को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का कहना है कि उसके बेटे की शादी वर्ष 2013 में बेलहरी गाँव के अवधेश राय की पुत्री रीना देवी से हुआ था।फिर विनोद के ससुर अवधेश राय उसे नौकड़ी लगाने के लिए पंजाब लेकर गये।जहाँ वह नौकड़ी का पगार अपने ससुर के पास ही जमा कर देता था।जब विनोद 05 जनवरी 2018 को अपना पैसा लेने बेलहरी गया तो सभी लोग मिलकर रात्री में हत्या कर शव को गायब कर दिया।और उसकी पत्नी रीना देवी ने नगरा के उपेन्द्र राय से शादी कर लिया है।पाँच लाख रुपये और तीन लाख के आभूषण के कारण सभी लोगों ने विनोद की हत्या कर शव गायब कर दिए है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अनुसंधान किया जा रहा है।




Recent Comments