
मांझी। पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा के निर्देश के आलोक में महामारी कोरोना से बचाव को लेकर प्रखंड के प्रायः सभी पंचायतों में मुखिया गण की अध्यक्षता में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें पंचायत सचिव, उपमुखिया, सरपंच, उप सरपंच, वार्ड, पंच आदि समेत कई समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कौरुधौरु पंचायत में मुखिया वीणा देवी, मटियार में सुशीला देवी, शीतलपुर में पुष्पा वर्मा, नसीरा में कमलावती देवी आदि की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व सम्मती से यह निर्णय लिया गया कि अपने पंचायत के हर गांव के लोगों को जागरूक कर कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए हर सम्भव कदम उठाया जाएगा। मांझी पूर्वी में हुई बैठक में सरपंच मनोज प्रसाद, मुखिया नवरत्न प्रसाद के साथ ही उपसरपंच भागवत तिवारी एवं सभी वार्ड सदस्यों और पंच सदस्यों ने दो माह की मानदेय कोरोना राहत कोष में देने की धोषणा की। जबकि न्याय मित्र व न्याय सचिव ने भी एक-एक माह का मानदेय देने की बात कही।




Recent Comments