चाय की दुकान से देशी शराब बरामद
मढौरा(सारण) ।
थाना क्षेत्र के टेहटी बाजार स्थित एक चाय की दुकान से पुलिस ने छापामारी कर अवैध शराब के साथ साथ चाय बिक्रेता को भी गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार ने छापेमारी की थी । टेहटी बाजार स्थित चाय दुकानदार सुनील साह के दुकान में छापामारी में चार लीटर देशी शराब के साथ दस लीटर चुलाई शराब की बरामदगी हुई है । इसके साथ पुलिस ने दुकानदर सुनील साह को भी गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार सुनील साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय छपरा भेज दिया गया है ।




Recent Comments