नगरा ।खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया लाला टोला गांव से खैरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब बेच रहे धंधेबाज को दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उक्त धंधेबाज मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी शिवकुमार राय बताया जाता है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि धंधेबाज के पास से दस लीटर शराब भी बरामद किया गया है साथ ही धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।