शव मिलने से सनसनी
✍ परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के गंभीरार गांव में महिला का शव गांव के गड्ढे से बुधवार को बरामद किया गया। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई काफी संख्या में वहां भीड़ एकत्रित हो गई। मृतका रामगढ़ निवासी श्याम लाल बांसफोर की पत्नि शांति देवी (65)
है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने गांव रामगढ़ से गंंभीरार अपने दामाद राजकुमार बांसफोर के घर चार-पांच दिन पूर्व आई थी। वहीं दामाद राजकुमार ने बताया कि सोमवार की संध्या वह अपने घर से निकली थी। रात में काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं लगा।