तरैया में भाजपा के पूर्व विधायक ने एनआरसी और सीएए के समर्थन में निकाला तिरंगा यात्रा

तरैया(सारण).12.01.2019 :
नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में रविवार को तरैया में पूर्व विधायक जनक सिंह के अध्यक्षता में 160 फिट तिरंगा यात्रा निकाला गया।तिरंगा यात्रा तरैया- पानापुर मुख्य सड़क संजय सिंह के पेट्रोल पंप से शुरू होकर एसएच 73 तरैया-मढ़ौरा मुख्य मार्ग होते हुए पीएनबी मुरलीपुर बैंक तक तथा तरैया-अमनौर मुख्य सड़क होते हुए प्रखण्ड मुख्यालय सड़क होते हुए वाईडीबीएस कॉलेज परिसर तक पहुँचा।जहाँ नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*तीन देशों से जो लोग भारत आये है उन्हें हम नागरिकता दे रहे है:मिथलेश तिवारी*
परिचर्चा कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए बीजेपी बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकुण्ठपुर विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा कि देश मे करोड़ो लोग ऐसे है जो वर्ष 2014 के पहले भारत आ गये है। वर्षो से मेगाबॉन्ड की जिन्दगी जी रहे है।उनके मन अंदर एक आशा का संचार हुआ है की अब उन्हें भी भारत की नागरिक का दर्जा मिलेगा और भारत की सेवा करने का मौका मिलेगा।तीन देशों से जो लोग आए उन्हें हम नागरिकता दे रहे है।1971 के पहले देश मे टू नेशन थ्योरी थी।1971 के बाद थ्री ने नेशन थ्योरी थी।देश मे अब न तो टू नेशन थ्योरी रहेगी और न ही थ्री नेशन थ्योरी रहेगी।अब भारत मे वन नेशन थ्योरी चलेगा।पूर्व विधायक जनक सिंह ने परिचर्चा में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग नागरिकता संसोधन अधिनियम के विरुद्ध लोगो को गुमराह कर रहे है।जिससे गुमराह होने की जरूरत नहीं है।एनआरसी और सीए भारत के पक्ष में है।जो लोग भारत मे पहले से रह रहे है।उनमें किसी को इस नए अधिनियम से कोई क्षति नही है।विरोधी पार्टी के लोग अपने-अपने वोट बैंक के लिए दुष्प्रचार कर रहे है।सभा को संबोधित करने वालो में जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरी,प्राचार्ज अरुण सिंह,रंजीत सिंह,जिला पार्षद श्री भगवान गुप्ता,पूर्व जिला परिषद संजय सिंह,शेखर सिंह,मुकेश सिंह, उमेश प्रसाद,शारदानंद प्रसाद,शत्रुध्न भगत,रामाधार सिंह,शशि भूषण सिंह, उपेन्द्र सिंह,गुड्डु सिंह कुशवाहा, अमर नाथ सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।