मांझी(सारण) : रविवार को कड़ाके की ठंड ने मांझी के दो लोगों की जान ले ली। पहली घटना में स्थानीय शनिचरा बाजार निवासी स्व धर्मनाथ साह गोंड़ के पुत्र सुरेंद्र साह की मौत शौचालय में शौच करने के क्रम में हो गई। मृतक को पत्नी के अलावा दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दूसरी घटना ड्यूमाइगढ़ नवका टोला गांव की है जहां ठंड लगने के बाद इलाज हेतु पीएचसी ले जाते समय रास्ते में रामबाबू सिंह की मौत हो गई।स्व सिंह आटा चक्की चलाकर अपनी पत्नी व एक पुत्र व एक पुत्री का भरण पोषण करते थे। दोनों की असामयिक मौत होने के कारण मृतकों के घर तथा मुहल्लों में कोहराम मच गया।