छपरा सिवान रेलखण्ड : कई सवारी गाड़ियां निरस्त, रेलयात्री हलकान
विनीत कुमार, छपरा
छपरा सिवान रेलखण्ड पर आज कई सवारी गाड़ियां निरस्त कर दी गयी है।सवारी गाड़ियां निरस्त क्यों की गई है इस बारे में कोई ठोस जानकारी नही मिल पाई है। सुबह सुबह छपरा सिवान के दफ्तरों में जानेवाले कामकाजी लोग सवारी गाड़ियों के निरस्त किये जाने से परेशान हैं।

आपको बता दे कि भटनी से चलकर छपरा आनेवाली 55010 डाउन सवारी गाड़ी निरस्त है, गोरखपुर से चलकर पाटलिपुत्रा जानेवाली 55008 डाउन सवारी गाड़ी निरस्त है।
छपरा से चलकर भटनी जानेवाली 55115 अप सवारी गाड़ी निरस्त है जबकि बथुआ बाजार से चलकर हाजीपुर जानेवाली 55542 डाउन सवारी गाड़ी बथुआ बाजार से छपरा तक निरस्त है। यह सवारी गाड़ी छपरा से ही हाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी वही छपरा से चलकर गोरखपुर जानेवाली 55019 अप सवारी गाड़ी छपरा से भटनी तक निरस्त है। यह सवारी गाड़ी भटनी से ही छपरा के लिए प्रस्थान करेगी।

इन सवारी गाड़ियों को निरस्त क्यो किया गया है इस बारे में जानकारी के लिए रेल अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया मगर उनसे संपर्क नही हो सका है। स्थानीय लोगों की माने तो छपरा सिवान रेलखण्ड पर बनवार व माने में रेल ओवर ब्रिज के निर्माण को ले सवारी गाड़ियां निरस्त की गई है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ समय तक इस रेलखण्ड पर ट्रेनो का परिचालन बाधित रहेगा।
छपरा सिवान रेलखण्ड पर ट्रेनो का परिचालन बाधित होने से रेलयात्रियों समेत दैनिक यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।




Recent Comments