
छपरा/एकमा।चर्चित भोजपुरी चैनल बिग गंगा के प्रसिद्ध सामयिक कार्यक्रम कांवर के पावर में सारण जिले के रसूलपुर थाने के माधोपुर गांव निवासी लोक गायक रामेश्वर गोप के शिव भजन गीत गूंजेंगे।कोरोन काल में घर बैठे पूजा-अर्चना करने वाले शिव भक्तों के मनोरंजन के उद्देश्य से तैयार इस कार्यक्रम की परिकल्पना चैनल हेड राजीव मिश्र की है। चैनल से जुड़े प्रोड्यूसर डायरेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि गायक गोप के आन लाइन बाबा दर्शन करा दीं इंटरनेट पर व कर तू शिव चर्चा आदि गीतों की प्रस्तुति चैनल पूरे सावन महीने भर करेगा। गीतों को लिखा है अरुण इंडियन व संतोष सरोवर ने।आडियो संगीत स्टार स्टूडियो असगर दाऊदपुरी ने दिया है जब कि छायांकन व विडियो ग्राफी मिथिलेश आशू स्टूडियो रसूलपुर ने किया है।कांवर का पावर कार्यक्रम रोजाना सुबह सात बजे के अलावे शाम चार बजे और अतिरिक्त समय पर भी प्रसारित होंगे।कार्यक्रम का प्रोमो गीत भोजपुरी चैनल बिग गंगा सावन पावन सबसे चंगा को भी रामेश्वर गोप ने गाया है जिसमें ढोलक तबले पर संगत किया है द्वारिका यादव व सह गायक में साथ दिया है धनंजय कुमार व राजेश यादव ने।




Recent Comments