परसा में शिक्षक दिवस की रही धूम,पी एन कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

✍️दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण)-प्रखंड के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में शिक्षक दिवस पर बिभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे परसा पी एन कॉलेज में प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम के नेतृत्व में डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णन के तैलय् चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया गया।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम मेहदी प्रतियोगता कार्यक्रम तथा नवनियुक्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम तथा प्रो डॉ संजय सिंह द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।वही परसा बस स्टैंड स्थित शारदा इंग्लिश कोचिंग सेंटर में श्री राधा कृष्ण के तैलय् चित्र पर मुखिया प्रभात दुबे बिपिन भरद्वाज ने पुष्पांजलि अर्पित किया।तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे सफल दर्जनों छात्र छात्राओं को बिपिन भरद्वाज प्रभात दुबे सोनू सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।स्वामी विवेका नन्द पब्लिक स्कूल परसा प्राचार्य प्रियंका कुमारी इंटेलस केंद्र परसा में डॉ विश्वकर्मा शर्मा रेडिएंट पब्लिक स्कूल भेल्दी में रंजीत शांडिल्य पेट्स बिद्यालय अपहर जलालपुर में निदेशक शिवानंद उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र छात्राओ द्वारा केक काट कर शिक्षक दिवस मनाया गया।तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रो डॉ अनीता कुमारी प्रो चन्दन कुमार प्रो सौरभ भरताचारी प्रो दिपा मुखर्जी मुन्ना कुमार राय इरफ़ान अंसारी शशि कुमार राय अनिल तिवारी आदि शामिल थे।