तरैया, सारण। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में स्थित बैठा टोला में बुधवार को अंबेडकर युवा विचार मंच द्वारा संविधान निर्माता, शिल्पकार, ज्ञान के प्रतीक, नारी मुक्ति के पुराधा, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई। बिहार सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए जयंती कार्यक्रम मनाई गई। इस दौरान उपस्थित व्यक्तियों ने सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके आदर्शों एवं विचारों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किये। इस दैरान उनके आदर्शों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा वह कुंजी है जिससे हर दरवाजा का ताला खोल जा सकता है। शिक्षा के बदौलत ही अंबेडकर साहेब ने समाज में फैली कुरीतियों का विरोध कर समाप्त किया। आप लोग किताब से प्रेम करें व्यर्थ में समय का नुकसान ना करें इससे हमें शिक्षा की प्राप्त होगी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपना कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संक्लप लिया। सभा को सम्बोधित करने वालों में मुखिया मुकेश कुमार यादव, उप प्रमुख जगलाल राय, शिक्षक अर्जुन युवराज, मुकेश अभिनंदन, अनिल राम, दिनेश कुमार सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, राकेश कुमार यादव, मुन्ना प्रसाद, अखिलेश कुमार यादव, आदित्य कुमार का नाम शामिल है। सभा का संचालन शिक्षक सुभाष कुमार यादव ने जबकि अध्यक्षता बिंदा बैठा एवं अशोक बैठा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर गुड्डू खान, राजू रजक, विवेक कुमार शर्मा, राजीव कुमार बैठा, राजेश यादव, दीपक सिंह कुशवाहा, प्रिंस कुमार यादव, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।