बेतिया – लौरिया:– धर्म जागरण रथ का हुआ भब्य स्वागत। हरिहरनाथ से मुक्ति नाथ तक निकले रथ का लोगो ने किया पुजा अर्चना

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा लौरिया पंं.चम्पारण बेतिया बिहार:–
महामंडलेश्वर ने कहा की संस्कृति पर आधुनिकता हावी न होने दे।सनातन धर्म का पालन करे।
प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के मुख्य द्वार पर धर्म जागरण यात्रा रथ का भव्य स्वागत किया गया ।स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिला मंत्री राजु ठाकुर ने बताया कि हरिहर नाथ धाम से मुक्ति नाथ धाम की यह यात्रा कुछ वर्षों पहले तक बन्द हो चुकी थी लेकिन हिन्दू धर्म को जागृत करने के लिए पुनः यह यात्रा शुरू कर दिया गया है ।इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में धर्माचार्य साधु महात्मा भाग लेते हैं ।
यात्रा की अगुवाई कर रहे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेन्द्र जी ने बताया कि इस यात्रा में च्यवन, श्रृंगी ,बाल्मीकि ऋषि का आश्रम, जड़भरत,पुलस्त,राहु एवं कग भूसन्डी जी की तपोस्थली बाबा सोमेश्वर नाथ, गलेश्वरनाथ, उपशक्ति पीठ आदि स्थानों से होकर मुक्ति नाथ धाम तक जाती है ।यात्रा हरि और हर का एकमात्र संयुक्त देव स्थल से शुरू होती है जो गज ग्राह के लड़ाई के लिए विख्यात है ।
धर्म जागरण यात्रा रथ की अगुवाई धर्म जागरण समन्वय विभाग के संयोजक मोनु ठाकुर रंजनीश कुमार जैकी सिंह नितेश ठाकुर अमित मिश्र सहीत दर्जनों नवयुवको ने बाईक से किया ।मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गंगा पाण्डेय विजय कुमार पांडेय प्रदीप मिश्र सत्यदेव प्रसाद जोगापट्टी प्रखंड अध्यक्ष लौरिया प्रखंड अध्यक्ष सहीत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




Recent Comments